फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपीय संघ से किसी भी स्थिति में अगले महीने बाहर निकल जाएगा ब्रिटेन : बोरिस जॉनसन

Sun, 29 Sep 2019 06:55 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को कहा कि वह ब्रसेल्स के साथ किसी करार के साथ या करार के बगैर ब्रिटेन को अगले महीने यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकाल लेंगे। जॉनसन ने रविवार को अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों को एकत्र किया। यह चुनाव से पहले पार्टी का अंतिम सम्मेलन हो सकता है।

विज्ञापन


जॉनसन ने उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के मैनचेस्टर में बीबीसी टीवी से कहा, ‘हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें 31 अक्तूबर तक ब्रेक्जिट से बाहर होना है।’ हालांकि, ब्रेक्जिट पर उनके सख्त रूख ने उन्हें हाउस ऑफ कॉमंस में मुश्किल में डाल दिया है और उन्होंने अपने कई सांसद गंवा दिए हैं।

लंदन के क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक टिम बेल ने कहा कि यह सम्मेलन जॉनसन के लिए और ब्रेक्जिट के लिए एक रैली होगी। गौरतलब है कि संसद को निलंबित रखने के जॉनसन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


जॉनसन की योजना हाउस ऑफ कॉमंस को बुधवार को संबोधित करने की है। प्रधानमंत्री के पद पर दो महीने का जॉनसन का कार्यकाल संकट वाला रहा है। उन्हें निचले सदन में सात बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें