ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि पिछले सात दिनों में रूस ने नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमले बढ़ा दिए हैं। यहां तक कि वह उन इलाकों को भी निशाना बना रहा जहां शायद उसे कोई तत्काल सैन्य प्रभाव नहीं नजर आता।
यूक्रेन के एक बड़े हिस्से में रूसी सेना ने शनिवार की रात में शहरों और कस्बों पर गोलाबारी की। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि जंग के मैदान में हार का सामना करने पर रूसी सेना यूक्रेन के नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी और तेज कर सकती है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि पिछले सात दिनों में रूस ने नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमले बढ़ा दिए हैं। यहां तक कि वह उन इलाकों को भी निशाना बना रहा जहां शायद उसे कोई तत्काल सैन्य प्रभाव नहीं नजर आता। अग्रिम मोर्चे पर कई असफलताओं के बाद रूस ने यूक्रेनी लोगों और सरकार का मनोबल तोड़ने के लिए संभवत: उन स्थानों का दायरा बढ़ा दिया है जहां वह हमले की तैयारी कर रहा है।
क्षेत्रीय गवर्नर विताली किम ने कहा कि रात में काला सागर के महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर माइकोलेव के एक अस्पताल पर गोलाबारी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई अन्य हिस्सों में भी गोलाबारी हुई जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर वैलेंटाइल रेज्निचेंको ने कहा कि तीन लोग निकोपोल शहर पर रात में हुई गोलाबारी में घायल हुए हैं। निकोपोल यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से नदी के दूसरी तरफ है।
विज्ञापन
छह रिएक्टर वाले जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सेना ने मार्च में कब्जा कर लिया था। लेकिन, संयंत्र का संचालन यूक्रेन के ही इंजीनियर कर रहे हैं। रविवार को बार-बार बिजली गुल होने के कारण इस संयंत्र के अंतिम रिएक्टर को भी बंद कर दिया गया क्योंकि रूसी गोलाबारी ने इसकी महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणाली को खतरे में डाल दिया है।