फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: ब्रिटेन में आवश्यक वस्तुओं की हुई कमी, सुपरमार्केट ग्राहकों को नहीं दे रहे तीन से ज्यादा सामान

Thu, 23 Feb 2023 10:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुपरमार्केट चेन टेस्को ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह थोड़े समय के लिए हम टमाटर, मिर्च और खीरे को प्रति ग्राहक तीन तक सीमित कर रहा है। 
विज्ञापन
ब्रिटेन में आवश्यक वस्तुओं की हुई कमी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में लोगों की परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खराब मौसम और रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव के कारण आपूर्ति में कमी के बीच ब्रिटेन की कुछ प्रमुख सुपरमार्केट ने कुछ फलों और सब्जियों की खरीद सीमा तय कर दी है। गुरुवार को कहा गया कि यह स्थिति एक महीने तक रह सकती है।
विज्ञापन


सुपरमार्केट चेन टेस्को ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह थोड़े समय के लिए हम टमाटर, मिर्च और खीरे को प्रति ग्राहक तीन तक सीमित कर रहा है। कमी के पीछे की वजह दक्षिणी यूरोप और अफ्रीका में खराब मौसम के साथ-साथ ब्रिटेन और नीदरलैंड में ग्रीनहाउस खेती को प्रतिबंधित करने वाली अधिक ऊर्जा कीमतों को बताया गया है।

कुछ दिनों तक जारी रहेगी कमी
पर्यावरण सचिव थेरेसी कॉफी ने संसद में एक जरूरी सवाल के जवाब में हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया, 'हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति अगले दो से चार सप्ताह तक चलेगी। यह महत्वपूर्ण है कि हम कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि हमें वैकल्पिक स्त्रोत मिलें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों का विभाग (डीईएफआरए) संकट से उबरने और भविष्य में इसी तरह की स्थितियों से बचने के लिए खुदरा विक्रेताओं के साथ चर्चा कर रहा है।

विपक्षी पार्टी ने जताई चिंता
विपक्षी लेबर पार्टी ने कुछ बुनियादी खाद्य पदार्थों की कमी पर चिंता जताई। लेबर की पर्यावरण सचिव जिम मैकमोहन ने कहा, 'भोजन की उपलब्धता के बारे में वास्तविक चिंता है और हमारी खाद्य सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सचिव और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखना राष्ट्रीय सुरक्षा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें