फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीय कंपनी वॉकहार्ट के साथ कोविड-19 वैक्सीन समझौते से मिलेगी आपूर्ति की गारंटी'

Mon, 03 Aug 2020 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को कहा कि मुंबई की वैश्विक फार्मास्यूटिकल एवं जैव प्रौद्योगिकी कंपनी वॉकहार्ट के साथ इसका नया विनिर्माण समझौता कोविड-19 का टीका तैयार होने पर इसकी करोड़ों खुराक की आपूर्ति की गारंटी सुनिश्चित करेगा। 

विज्ञापन


कारोबार, ऊर्जा एवं औद्योगिकी रणनीति विभाग ने यह पुष्टि की है कि उसने विनिर्माण प्रक्रिया के महत्वपूर्ण ‘फिल एंड फिनिश’ चरण को पूरा करने के लिए भारतीय कंपनी के साथ 18 महीने का एक समझौता किया है। इसमें तैयार टीका सामग्री को वितरण के लिये शीशी में डालना शामिल है।

ब्रिटेन के कारोबार मंत्री आलोक शर्मा ने कहा, ‘आज हमने कोविड-19 वैक्सीन की करोड़ों खुराक तैयार करने की अतिरिक्त क्षमता सुरक्षित कर ली, इससे वैक्सीन की आपूर्ति श्रृंखला को गारंटी मिली है...। ’’
विज्ञापन


‘फिल एंड फिनिश’ (वैक्सीन को शीशी में भर कर उसे वितरण के लिये तैयार करना) चरण सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। यह उत्तरी वेल्स में वॉकहार्ट की अनुषंगी सीपी फार्मास्यूटिकल्स में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें