फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: समुद्र में हुआ जेट सूट का परीक्षण, सुपर हीरो की तरह हवा में उड़कर दुश्मन के जहाज पर पहुंचे सैनिक

Sat, 08 May 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने पहली बार सुपर हीरो वाली सूट पहनाकर सैनिको के साथ टेस्ट ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के तहत कमांडो स्पीड बोट से उड़ते हुए बड़े जहाज तक पहुंचे और उस पर कब्जा किया।
विज्ञापन
जेट सूट पहनकर जहाज पर पहुंचे सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब वो दिन दूर नहीं जब सैनिक सुपर हीरो वाली सूट पहनकर लड़ाई करते नजर आएंगे। दरअसल, ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने समु्द्र में पहली बार जेट सूट पहने सैनिकों के जरिए एक टेस्ट ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के तहत 42 कमांडो स्पीड बोट से सुपर हीरो की तरह उड़कर बड़े जहाज पर जा पहुंचे और उसे कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


बता दें कि ऐसे अभियान को विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर कहा जाता है। हालांकि ये काफी खतरनाक माना जाता है। सामान्त तौर पर ऐसे ऑपरेशन हेलिकॉप्टर के जरिए किए जाते हैं लेकिन जेट सूट आने से सैनिक चारों तरफ हमला कर सकते हैं। ये सूट अमेरिका की जानी मानी कॉमिक्स के एक किरदार आयरन मैन के आर्मर सूट की तरह है। 

इसे एयरोनॉटिक्स कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज ने बनाया है। इस सूट में खास तरह का फ्लाइट सिस्टम और पांच गैस टर्बाइन इंजन लगे हैं। इन इंजन को हाथों और पीठ पर लगाया जाता है। ये 1000 हॉर्सपावर की स्पीड से उड़ान भरता है और 140 किलो के इस सूट में जेट ए-1 के रोसीन या प्रीमियम डीजल का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन


इस सूट की खासियतों की बात करें तो ये सूट 12,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और 128 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ सकते हैं। इस सूट की कीमत की बात करें तो ये 3.7 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें