फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद का गुर्गा टाइगर हनीफ नहीं आएगा भारत, ब्रिटेन का प्रत्यर्पण से इनकार

Mon, 18 May 2020 07:37 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, लंदन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
भारत में वांछित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मददगार टाइगर हनीफ को ब्रिटेन प्रत्यर्पित नहीं करेगा। ब्रिटिश सरकार ने हनीफ के प्रत्यर्पण का भारत सरकार की ओर से किया गया अनुरोध ठुकरा दिया है। वहां के गृह विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


दरअसल, भारत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कथित सहयोगी टाइगर हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है। ब्रिटिश सरकार ने उसके प्रत्यर्पण के लिए किया गया भारत का अनुरोध ठुकरा दिया है। 

हनीफ का पूरा नाम मोहम्मद हनिफ उमेरजी पटेल है। वह ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टॉन के एक किराना दुकान में देखा गया था। इसके बाद स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर उसे फरवरी 2010 में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद साल 2012 में जून में तत्कालीन गृह मंत्री टेरेसा मे ने हनीफ के प्रत्यर्पण का पहला आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही हनीफ खुद को बचाने के लिए तमात प्रयास करता रहा।
विज्ञापन


हनीफ (57) ने ब्रिटेन में रहने का प्रयास के तहत ब्रिटिश अधिकारियों को बार-बार यह कहते हुए भरोसा दिलाया कि भारत भेजे जाने पर वहां उसे प्रताड़ित किया जाएगा। ऐसे में आखिरकार, गृह मंत्री साजिद जावेद के कार्यकाल में उसे कानूनी सफलता मिली और पाकिस्तानी मूल के मंत्री (जावेद) ने पिछले साल उसके भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध को खारिज कर दिया।

ब्रिटेन के गृह विभाग के सूत्र ने रविवार को इस संबंध में कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि हनीफ के प्रत्यर्पण का अनुरोध तत्कालीन गृह मंत्री ने खारिज कर दिया था और अदालत ने उसे अगस्त 2019 में आरोप मुक्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें