फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : महारानी ने सादे ढंग से मनाया 95वां जन्मदिन

Thu, 22 Apr 2021 01:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

  • प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को बधाई दी।
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को अपने पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार होने के चंद दिनों बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बुधवार को अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया। वैसे ड्यूक ऑफ एडिनबरा की याद में राष्ट्रीय शोक की अवधि रविवार को समाप्त हो गई लेकिन राजपरिवार शुक्रवार तक शोक मना रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में जन्मदिन पर सामान्य कार्यक्रम होने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। उम्मीद है कि महारानी यह दिन विंडसर कैसल में बिताएंगी जहां उनके साथ राजपरिवार के कुछ सदस्य होंगे।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, मैं महारानी को उनके 95 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां भेजना चाहूंगा। मेरे मन में उनके लिए तथा देश एवं राष्ट्रमंडल के प्रति उनकी सेवा को लेकर गहरा सम्मान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें