पुलिस की कार्रवाई को लेकर लेबर पार्टी की सांसद सैरा ओवेन ने ट्वीट किया,''यह देखना दिल तोड़ने वाला और पागल करने वाला है। कोई ऐसा नहीं देख सकता और सोच सकता है कि यह पुलिस के हाथों गलत व्यवहार को छोड़कर कुछ और है। इसे बहुत अलग होना चाहिए था और यह हो सकता था।''
डर के साये में लंदन की महिलाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैरा जिस रास्ते से जा रही थीं, वहां काफी भीड़ और रोशनी रहती है और यहां से बड़ी संख्या में महिलाएं निकलती हैं। घटना के बाद से स्थानीय महिलाओं में डर और गुस्सा भी है। वे पहले से ज्यादा सतर्क हैं और परेशान भी हैं। संसद के उच्च सदन लॉर्ड्स में मूल्सकूंब की बैरनेस जेनी जोन्स ने कहा कि जब पुलिस महिलाओं से घर पर रहने के लिए कहती है, हम रिएक्ट नहीं करते हैं। हमें लगता है यह सामान्य है, लेकिन यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है।
आरोपी गिरफ्तार
सैरा की हत्या के आरोपी पुलिस अधिकारी वेन कजन्स को शनिवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। चीफ मैजिस्ट्रेट पॉल गोल्डस्प्रिंग ने कजंस को ओल्ड बेली के सामने मंगलवार को पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया है।