फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेग्जिट बिल पर प्रधानमंत्री जॉनसन का प्रस्ताव खारिज, बोले- इससे अस्थिरता बढ़ेगी

Thu, 24 Oct 2019 11:16 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रेग्जिट
विज्ञापन

ब्रिटिश सांसदों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें ब्रेग्जिट बिल की तीन दिन में समीक्षा की बात थी। हाउस ऑफ कॉमंस में सांसदों ने पहले ब्रेग्जिट बिल का समर्थन किया, लेकिन फिर उसकी समीक्षा के लिए कम समय देने पर विरोध में वोट कर दिया।

विज्ञापन


हाउस ऑफ कॉमंस में सांसदों ने पहले चरण की वोटिंग में बिल का समर्थन किया। पहले चरण में बिल के पक्ष में 329 और विरोध में 299 वोट पड़े। दूसरे चरण में इसकी समीक्षा के लिए दिए गए कम समय पर सांसदों ने 308 के मुकाबले 322 वोटों से बिल को नकार दिया। 

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि वह इससे बेहद निराश हैं, क्योंकि सांसदों ने ब्रेग्जिट डील को और पीछे खिसकाने के लिए वोट दिया है। इससे ब्रिटेन में अस्थिरता और बढ़ेगी। इससे पहले सदन में जॉनसन ने चेतावनी दी थी कि अगर सांसद ब्रेग्जिट को नकार देते हैं और यूरोपीय संघ ब्रेग्जिट के लिए तय 31 अक्तूबर की डेडलाइन बढ़ाता है तो वे दोबारा चुनाव करवाएंगे। 
विज्ञापन


मतदान के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा कि जब तक ईयू अपने इरादे स्पष्ट नहीं कर देता, तब तक के लिए वो इस बिल को रोक रहे हैं। वहीं ईयू प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने ब्रिटिश संसद में हुई वोटिंग के नतीजों को देखा है और वो उम्मीद करते हैं कि ब्रिटेन की सरकार अपने अगले कदम के बारे में उन्हें बताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें