ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
कोरोना से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आईसीयू से छुट्टी मिल गई है। रविवार को उनकी स्थिति बिगड़ते देख उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।
यहां एक उच्चस्तरीय मेडिकल टीम की देखरेख में उनका इलाज किया गया। तीन रात तक आईसीयू में इलाज के बाद बृहस्पतिवार को उनकी हालत में सुधार होते देख उन्हें फिर से वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
जॉनसन में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन फिर उनकी स्थिति खराब होते देख उन्हें आईसीयू भेजा गया, उनकी गैरमौजूगी में विदेश सचिव डॉमिनिक राब को देश का नेतृत्व दिया गया था। बता दें कि ब्रिटिश पीएम एक महीने पहले ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और फिर उन्होंने खुद को पृथक कर लिया था।