फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश पार्लियामेंट के भीतर गूंजा कश्मीर मुद्दा

Fri, 20 Jan 2017 09:15 AM IST
एजेंसी/ लंदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश सांसदों ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की संसद में कश्मीर मसले पर बहस की और साथ ही इस क्षेत्र में बढ़ती हिंसा के प्रति चिंता जताई। हाउस ऑफ कामेंस के समक्ष एक प्रस्ताव पारित कर सांसदों ने ब्रिटिश सरकार से इस विवाद के दीर्घकालीन समाधान के लिए शांति वार्ता बहाली के लिए भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

 
कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा, ‘यह किसी भी संप्रभु राष्ट्र की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप करने की ब्रिटेन की भूमिका नहीं है। लेकिन लद्दाख, जम्मू एंड कश्मीर के निर्दोष लोगों की पीड़ा को कम करने और उन्हें सुविधाजनक मदद के लिए हमें तैयार रहना चाहिए।’ ब्लैकमैन लंबे समय से इस क्षेत्र से पलायन हो चुके कश्मीरी पंडितों के अधिकारों के लिए लंबे समय से अभियान चलाए हुए हैं। 

सांसदों के बीच बहस के दौरान ब्लैकमैन ने कहा, ‘आज 1990 के उस भयानक दिनों की याद आ गई जब कश्मीरी हिंदुओं को जबरन अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। मैं पिछले 27 वर्षों से इस मसले पर ध्यानाकर्षित कर रहा हूं। पूरा लद्दाख, जम्मू एंड कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का अवश्य पालना करना चाहिए।’ 
विज्ञापन


कश्मीर पर इस बहस को ऑल पार्टी पार्लियामेंट ग्रुप (एपीपीजी) द्वारा आयोजित किया गया था। यह समूह 1989 और 1990 के बीच कश्मीर घाटी में जबरन अपने घरों से पलायन कर चुके तकरीबन 700000 कश्मीर पंडितों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाता आ रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें