फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: गलती से रिफ्यूजी कैंप पर गिराया बम, 100 की मौत

Thu, 19 Jan 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया सेना के लड़ाकू विमान ने रिफ्यूजी कैंप पर गलती से बम गिरा दिया, जिसमें 100 से ज्यादा शरणार्थियों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

  Nigerian state official: Military jet mistakenly bombs refugee camp, kills more than 100: AP — ANI (@ANI_news) January 17, 2017


बताया जा रहा है कि सेना का यह विमान बोको हराम चरमपंथियों के खिलाफ अपने मिशन पर था। नाइजीरिया स्टेट ऑफिशियल ने बताया कि सेना ने गलती से बम गिरा दिया। घायलों की मदद की जा रही है और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सेना कमांडर मेजर जनरल लकी इराबोर ने बताया कि कैमरून बॉर्डर के पास सेना ने गलती से उत्तर-पूर्व रन में बम गिरा दिया। हमले में सेना के दो जवान और डॉक्टर के साथ काम करने वाले हेल्पर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें