फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: म्यांमार के राजदूत का दावा सहकर्मियों ने दफ्तर में घुसने तक नहीं दिया

Fri, 09 Apr 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन

सार

राजदूत ने पिछले महीने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सूकी की रिहाई की अपील की थी, जिन्हें एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में ले लिया गया था
विज्ञापन
म्यांमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में म्यांमार के राजदूत ने दावा किया है कि उनके सहकर्मियों ने उन्हें लंदन में स्थित कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। क्यॉ ज्वार मिन ने कहा कि म्यांमार के सैन्य शासन के राजनयिकों ने बुधवार शाम उन्हें दूतावास में प्रवेश करने से रोक दिया।

विज्ञापन


राजदूत ने पिछले महीने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सूकी की रिहाई की अपील की थी, जिन्हें एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में ले लिया गया था। उन्होंने तख्तापलट की भी आलोचना की थी। मिन ने कहा, उन्होंने मुझे अंदर जाने से रोक दिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें राजधानी से निर्देश मिले हैं, लिहाजा वे मुझे अंदर नहीं जाने दे सकते। उन्होंने इस कदम को बगावत करार दिया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने बृहस्पतिवार को इस घटना की निंदा करते हुए इसे म्यांमार के सैन्य शासन की तंग करने वाली कार्रवाई करार दिया और राजदूत के साहस की प्रशंसा की। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कि ब्रिटेन इस मामले में कोई कदम उठाया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें