फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain Defense Minister: सेना प्रमुख दिल्ली पहुंचे, ब्रिटेन बोला भारत हमारा मूल्यवान रक्षा साझेदार

Tue, 18 Apr 2023 06:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले रैडकिन ने कहा, उनकी भारत यात्रा इस विश्वास को दर्शाती है कि दोनों देशों की सुरक्षा चिंताएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
प्रमुख एडमिरल टोनी रैडकिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने भारत को मूल्यवान रक्षा साझेदार बताया। उनका यह बयान ठीक उस समय आया है, जब ब्रिटेन की तीनों सेनाओं के कार्यकारी प्रमुख एडमिरल टोनी रैडकिन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। वालेस ने कहा कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि के लिए शांति और स्थिरता चाहते हैं। इसके लिए भारत का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


एडमिरल रैडकिन के दौरे को लेकर ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वे भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, और अतिरिक्त सचिव रक्षा उत्पादन टी. नटराजन क साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले रैडकिन ने कहा, उनकी भारत यात्रा इस विश्वास को दर्शाती है कि दोनों देशों की सुरक्षा चिंताएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं। हिंद-प्रशांत को खुला और मुक्त रखना दोनों ही देशों के लिए अहम है। भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक भागीदार हैं।

रूस : पुतिन विरोधी नेता कारा मुर्जा को 25 साल की हुई जेल
मॉस्को। रूस की एक अदालत ने राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी व्लादिमीर कारा-मुर्जा को 25 साल जेल की सजा सुनाई है। उन्हें यह सजा रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले की आलोचना से जुड़े आरोपों के लिए सुनाई गई। अदालत ने उन्हें देशद्रोह, रूसी सेना के बारे में झूठी सूचनाएं फैलाने और अवांछनीय संगठन से संबद्ध होने का दोषी पाया। 
विज्ञापन


नासा के इंजेनुइटी हेलिकॉप्टर ने मंगल पर भरी 50वीं उड़ान
नासा के इंजेनुइटी हेलिकॉप्टर ने अपनी 50वीं उड़ान पूरी की है। 13 अप्रैल को इंजेनुइटी ने 145.7 सेकंड में 322.2 मीटर की दूरी तय की थी। यह 60 फुट की ऊंचाई तक गया, जो एक नया रिकॉर्ड भी है। नासा ने इंजेनुइटी की 47वीं उड़ान का वीडियो भी साझा किया है। इसे 9 मार्च 2023 को नासा के परसेवेरेंस रोवर पर लगे मास्टकैम-जेड इमेजर ने कैप्चर किया था।

इंसानों को मंगल पर ले जाने वाले रॉकेट की उड़ान टली
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दक्षिणी टेक्सास के बोका चिका स्थित स्टारबेस से दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट स्टारशिप की पहली लॉन्चिंग टल गई है। पहले स्टेज में फ्यूल प्रेशराइजेशन में दिक्कत आने की वजह से इसे टालना पड़ा। यही रॉकेट भविष्य में इंसानों को मंगल तक ले जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट है। 

ओरियन सैन्याभ्यास शुरू करने के लिए भारत और फ्रांस तैयार
भारत और फ्रांस फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल के वायु सेना अड्डे मोंट-दे-मार्सन पर ओरियन सैन्याभ्यास शुरू करने के लिए तैयार हैं। फ्रांसीसी राजदूत एमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर कहा, हम गर्मजोशी से भारतीय दल का स्वागत करते हैं। फ्रांस और भारत के लड़ाकू विमान जल्द ही फ्रांसीसी आसमान में एक साथ उड़ान भरने को तैयार हैं। यह अभ्यास 05 मई 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें