फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: ब्रिटेन के दंपती ने लॉटरी में जीते 1100 करोड़ रुपये, दोस्तों-रिश्तेदारों में बांटे आधे से ज्यादा

Fri, 11 Dec 2020 07:54 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

ब्रिटेन की फ्रांसिस कोनोली ने क्रिसमस माह में दुनिया को गुड न्यूज और प्रेरणादायी संदेश दिया है। कोनोली ने लॉटरी में लगभग 1130 करोड़ रुपये जीते। इसमें से 600 करोड़ रुपये उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में बांटकर उनकी दयनीय स्थिति को सुधार दिया। इससे और अच्छी बात यह है कि इस दंपती ने जिन लोगों की मदद की उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार अन्य लोगों की भी मदद की।

विज्ञापन


175 परिवारों की मदद की
दंपती ने पहले तय किया था कि वे अपने करीबी 50 परिवारों की मदद करेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने 175 परिवारों की आर्थिक मदद की। ताकि वे नया घर खरीद सकें और अपना कर्ज चुका सकें। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लॉटरी जीतने के दो साल में फ्रांसिस दंपती ने आधे से ज्यादा रकम मदद के तौर पर बांट दी है। 

दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट से मिलती है ज्यादा खुशी
ब्रिटेन के 'द नेशनल लॉटरी' के यूरो मिलियन प्रोग्राम के तहत फ्रांसिस और उनके पति पैट्रिक ने इस राशि को जीता था। 54 साल की फ्रांसिस ने कहा कि उन्हें गहने खरीदने से अधिक खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखकर मिली। इतने पैसे मिलने के बाद भी उन्होंने अपने लिए सेकेंड हैंड कार खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें