दुनिया भर में लार्ज ब्लू नाम की प्रजाति की तितलियां विलुप्त प्राय: हैं और चार दशकों तक ब्रिटेन में गायब रहने रहने के बाद 5 वर्षों तक कड़ी मेहनत से इसे ढूंढ लिया गया है। यह दुनिया भर में किसी कीड़े की प्रजाति का सफलता से दोबारा पनपने का यह पहला अवसर है।
रोडबोरो कॉमन बायोलॉजिकल साइट पर लार्ज ब्लू तितली के 1,100 लार्वा छोड़े गए थे। तितली के कैटरपिलर को स्वीडन से एक इकॉलजिस्ट की कैंपर वैन में लाया गया था। इस जगह का 5 साल तक तितलियों के रहने लायक जगह के तौर पर विकास किया गया था। आखिरकार मेहनत सफल हुई और 150 साल बाद कॉट्सवोल्ड की पहाड़ियों पर करीब 750 से नजर आईं।