फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने आंबेडकर हाउस को संग्रहालय में बदलने की दी अनुमति

Sat, 14 Mar 2020 07:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आंबेडकर हाउस - फोटो : twitter
विज्ञापन

ब्रिटिश सरकार ने लंदन स्थित आंबेडकर हाउस को बंद करने के खिलाफ दायर भारत की अपील को स्वीकार कर लिया है। ब्रिटेन के कम्युनिटी सेक्रेटरी रॉबर्ट जेनरिक ने बृहस्पतिवार को यहां संग्रहालय बनाने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, उत्तरी लंदन के 10 किंग हेनरी रोड पर चार मंजिला आंबेडकर हाउस को म्यूजियम में बदला जा सकता है। मैं लंदन में एक और संग्रहालय बनाने की अनुमति देने से खुश हूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 1921 से 1922 तक इसी मकान में रहकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

बता दें कि स्थानीय प्राधिकरण कैमडेन काउंसिल ने पिछले साल अगस्त में भारतीय अधिकारियों के उस आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें उत्तरी लंदन स्थित आंबेडकर हाउस को एक संग्रहालय में तब्दील करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


अपील खारिज करते हुए काउंसिल ने कहा था रिहायशी संपत्ति (आंबेडकर हाउस) को संग्रहालय में तब्दील नहीं किया जा सकता। ऐसा करना स्थानीय प्लानिंग नियमों का उल्लंघन होगा। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने ब्रिटेन सरकार पर दबाव बनाया था और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें