फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी रहे जिहादी जैक की ब्रिटिश नागरिकता की खत्म

Sun, 18 Aug 2019 09:51 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्रिटेन ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी रहे जिहादी जैक की ब्रिटिश नागरिकता खत्म कर दी है। उसके पास अपने पिता की वजह से कनाडा की नागरिकता भी है। 24 वर्षीय जैक लेट्स का ताल्लुक ऑक्सफोर्ड शहर से है और वह धर्मांतरित होकर मुसलमान बन गया था। वह 2014 में किशोरावस्था में सीरिया के रक्का चला गया था और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गया था। हालांकि बाद में वह आतंकी समूह को छोड़कर भाग गया था।

विज्ञापन


वह अब उत्तरी सीरिया में एक कुर्द जेल में बंद है। उसके पास अपने पिता की वजह से कनाडा की नागरिकता भी है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि ब्रिटेन ने उसकी ब्रिटिश नागरिकता खत्म कर दी है। ब्रिटेन और कनाडा दोनों की नागरिकता होने के चलते वह दोहरी नागरिकता वाला व्यक्ति था।

‘मेल ऑन संडे’ के अनुसार जैक की नागरिकता खत्म करने का फैसला पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे द्वारा किए गए अंतिम फैसलों में से एक है। ब्रिटेन ने इस साल के शुरू में आईएसआईएस से जुड़ने के कारण शमीमा बेगम की ब्रिटिश नागरिकता भी खत्म कर दी थी।
विज्ञापन


वह पूर्वी लंदन की उन तीन लड़कियों में शामिल थी जो फरवरी 2015 में ब्रिटेन छोड़कर सीरिया पहुंच गई थीं। शमीमा ने वहां इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी से शादी कर ली थी।

ब्रिटेन के गृह विभाग का कहना है कि शमीमा अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते बांग्लादेशी नागरिकता का दावा कर सकती है, लेकिन बांग्लादेश ने कहा है कि वह देश की नागरिक नहीं है और उसे देश में घुसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें