फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: इस्राइल-ईरान तनाव के बीच IRGC को मिला नया खुफिया प्रमुख, IDF के हमले में हुई थी पुराने जनरल की मौत

Fri, 20 Jun 2025 06:47 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

इस्राइली हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के पूर्व खुफिया प्रमुख की मौत के बाद ईरान ने ब्रिगेडियर जनरल मजीद खादमी को नया आईआरजीसी खुफिया प्रमुख नियुक्त किया। हाल ही में मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर को भी नया प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन
इस्राइल-ईरान संघर्ष - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन और तेज होता जा रहा है। इसी बीच ईरान ने अपने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के नए खुफिया प्रमुख की नियुक्ति की है। इस पद के लिए ब्रिगेडियर जनरल मजीद खादमी को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में आईआरजीसी के प्रमुख बने मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने मजीद खादमी की नियुक्ति की है। देखा जाए तो खादमी की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब इस पद पर रहे पुराने अधिकारी मोहम्मद काजमी की मौत इस्राइल के हवाई हमले के दौरान हुई। ध्यान रहे कि इस्राइल की तरफ से किए गए इस हमले में काजमी के साथ दो अन्य शीर्ष अधिकारी हसन मोहकक और मोहसिन बागेरी भी मारे गए थे।

ये भी पढ़ें:- Kerala: केरल में भारत माता की तस्वीर पर विवाद, शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने राजभवन में कार्यक्रम से किया वॉकआउट

आईआरजीसी प्रमुख पाकपुर ने इस नियुक्ति के दौरान ईरान के नजरिए से इस पद की विशेषता की बात की। उन्होंने कहा कि जब शहीद कमांडर काजमी और मोहकक ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की खुफिया इकाई का नेतृत्व किया, तो हमने हर स्तर पर काफी प्रगति देखी।

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस्राइल ने पिछले हफ्ते ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इस्राइल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है, जबकि ईरान इस बात से इनकार करता है। देखते ही देखते इस्राइल के हमले तेज हो गए, इन हमलों में ईरान के कई शीर्ष अधिकारी मारे गए, जिनमें आईआरजीसी के पूर्व प्रमुख हुसैन सलामी भी शामिल थे। 

ये भी पढ़ें:- Hypersonic Missile: दो से तीन साल में सेना को मिल जाएगी हाइपरसोनिक मिसाइल; किसी रडार की पकड़ में नहीं आएगी

ईरान ने दी नरक के दरवाजे खोलने की धमकी
हालांकि इस्राइली हमले के जवाब ईरान ने गुरुवार को दिया, जब उसने इस्राइल के एक अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। आईआरजीसी के प्रमुख बने मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने चेतावनी दी कि अगर इस्राइल हमले बंद नहीं करता, तो ईरान नरक के दरवाजे खोल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें