फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS Summit: ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को COP-33 की मेजबानी के लिए मिला समर्थन, जलवायु संकट पर साझा संकल्प

Mon, 07 Jul 2025 06:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो

सार

ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को 2028 में सीओपी-33 की मेजबानी की दावेदारी को लेकर बड़ा समर्थन मिला। ब्रिक्स देशों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पेरिस समझौते की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही इस दौरान ब्राजील में होने वाले सीओपी-30 को भी समर्थन मिला और वनों के संरक्षण पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
ब्रिक्स सम्मेलन 2025 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान ब्रिक्स देशों ने 2028 में भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 33) की मेजबानी की दावेदारी का समर्थन किया। मामले में ब्रिक्स नेताओं ने एक संयुक्त घोषणा में कहा कि वे पेरिस जलवायु समझौते के उद्देश्यों और यूएनएफसीसीसी के लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने के लिए बहुपक्षीयता जरूरी है और सभी देशों को अपने जलवायु वादों को निभाना चाहिए।

विज्ञापन


ब्राजील में सीओपी-30 को मिला समर्थन
साथ ही ब्रिक्स देशों ने 2025 में ब्राजील के शहर बेलें में होने वाले सीओपी-30 सम्मेलन के लिए भी पूरा समर्थन जताया। नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों को नई दिशा देगा। सम्मेलन में ब्रिक्स जलवायु नेतृत्व एजेंडा को मंजूरी दी गई, जिसमें विकासशील देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए जलवायु समाधान तेजी से लागू करने और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसको लेकर नेताओं ने कहा कि सभी प्रकार के वनों का संरक्षण अत्यंत जरूरी है क्योंकि वे जैव विविधता, जल स्रोतों, मिट्टी और जलवायु संतुलन के लिए बेहद अहम हैं।

ये भी पढ़ें:- BRICS: संयुक्त राष्ट्र-WTO में सुधार का समर्थन, ब्रिक्स देश एकजुट; भारत और ब्राजील को बड़ी भूमिका देने पर जोर
विज्ञापन


बिग कैट्स एलायंस पहल को भारत का समर्थन
इस दौरान भारत की ओर से बिग कैट्स एलायंस की अंतरराष्ट्रीय पहल का भी स्वागत किया गया। साथ ही ब्रिक्स देशों से बड़ी बिल्लियों (जैसे बाघ, शेर) के संरक्षण के लिए मिलकर काम करने की अपील की गई। इसके साथ ही ब्रिक्स नेताओं ने वैश्विक पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) की व्यवस्था में सुधार की मांग की, ताकि विकासशील देशों को पर्यावरण परियोजनाओं के लिए अधिक न्यायसंगत और आसान पहुंच मिल सके। उन्होंने आदिवासी समुदायों और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों की झलक: ईरान पर हमला-टैरिफ नीति की निंदा, लेकिन अमेरिका का नाम लेन से बचाव

2026 में भारत करेगा ब्रिक्स की मेजबानी

गौरतलब है कि अगले साल होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता भारत करने वाला है। इसके लिए ब्रिक्स नेताओं ने भारत को शुभकामनाएं दीं और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को समर्थन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें