ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
ब्राजील की एक अदालत ने राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो को दो दिन में अपनी कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखाने का आदेश दिया है। ब्राजील के जी1 ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय न्यायाधीश एना लूसिया पेट्री बेट्टो ने राष्ट्रपति द्वारा कराए सभी जांचों की रिपोर्ट 48 घंटों में देने को कहा।
अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर जुर्माना लगेगा। दरअसल, बोलसोनारो ने 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मार्च में अमेरिका की यात्रा की थी।