फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Tue, 07 Jul 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो - फोटो : social media
विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बोलसोनारो की कोविड-19 की जांच सोमवार को की गई थी। फेफड़ों का 'एक्स-रे' कराने के बाद उनकी यह जांच की गई।

विज्ञापन

   

उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण के बारे में नहीं बताया था। हालांकि, ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि जांच की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। इससे पहले बोलसोनारो खुद को लगातार स्वस्थ बताते रहे हैं। 

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने मई में बोलसोनारो की कोविड—19 की तीन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, इन तीनों जांच रिपोर्टों में उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। वर्ल्डोमीटर के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में कोरोना के साढ़े दस लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं और अभी तक 65,000 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


इस बीच, ब्राजील के अमेजन वर्षावन में मनौस और रियो डी जेनेरियो के महानगरीय क्षेत्र में ड्यूक डे काक्सियास में निजी स्कूलों में एक बार फिर कक्षाएं शुरू हो गई। कोविड-19 के प्रकोप के बाद ऐसा करने वाले ये पहले शहर हैं।

देश के निजी स्कूल संघ 'फेनेप' के अनुसार अमेजन के गवर्नर और ड्यूक डे काक्सियास के मेयर ने सोमवार को शहर के निजी स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी थी। अन्य शहरों में अभी स्कूल नहीं खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें