फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: 2022 के तख्तापलट की साजिश में शामिल थे पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, संघीय पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 27 Nov 2024 03:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने इस आरोप का लगातार खंडन किया है। कहा कि उन्हें अपने वामपंथी प्रतिद्वंदी और उत्तराधिकारी लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बाहर करने की इस साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील की संघीय पुलिस की मंगलवार को एक रिपोर्ट सामने आई। जिसमें कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में अपनी हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने इसमें सक्रिय रूप से भाग भी लिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से बोल्सोनारो और 36 अन्य लोगों पर तख्तापलट की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी करीब 900 पन्नों की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी, जिसे मंगलवार को मंजूरी मिल गई। 

सेना कमांडर और शीर्ष अधिकारियों की वजह से रुखा तख्तापलट
रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों से स्पष्ट पता चलता है कि पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने तख्तापलट के लिए एक आपराधिक समूह के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके साथ ही इसे अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। हालांकि, तख्तापलट नहीं हो सका, क्योंकि सेना कमांडर मार्को एंटोनियो फ्रेयर गोम्स और शीर्ष अधिकारी इसके खिलाफ थे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजक-जनरल को भेजी रिपोर्ट 
हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने इस आरोप का लगातार खंडन किया है। कहा कि उन्हें अपने वामपंथी प्रतिद्वंदी और उत्तराधिकारी लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बाहर करने की इस साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अभियोजक-जनरल पाउलो गोनेट को रिपोर्ट भेज दी है, जो तय करेंगे कि बोल्सोनारो पर मुकदमा चलाया जाए, या जांच को रद्द कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें