फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: 'लूला दा सिल्वा को जहर देने की साजिश रची', तख्तापलट की कोशिशों के अलावा बोल्सोनारो पर लगे गंभीर आरोप

Wed, 19 Feb 2025 08:52 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जेनेरो

सार

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर तख्तापलट की साजिश के साथ-साथ कई गंभीऱ आरोप लगाए हैं। देश के अभियोजन प्रमुख की तरफ से लगाए गए आरोपों के अनुसार, उन्होंने और उनके साथियों ने नए राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या की साजिश भी रची थी।
विज्ञापन
जायर बोल्सोनारो, पूर्व राष्ट्रपति, ब्राजील - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर देश के अभियोजन प्रमुख पाउलो गोनेट ने तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है। यह साजिश 2022 के चुनाव में हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए की गई थी। आरोपों में यह भी कहा गया है कि बोल्सोनारो और उनके साथियों ने नए राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को जहर देकर मारने और सुप्रीम कोर्ट के जज एलेक्ज़ांद्रे डि मोरेस की हत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


बोल्सोनारो के खिलाफ 272 पन्नों की चार्जशीट
अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस योजना को 'ग्रीन एंड येलो डैगर' (हरा और पीला खंजर) नाम दिया गया था और इसे राष्ट्रपति भवन में तैयार किया गया था। 272 पन्नों की चार्जशीट में पाउलो गोनेट ने लिखा, 'इस योजना की जानकारी खुद बोल्सोनारो को दी गई थी और उन्होंने इसे मंजूरी दी।' पिछले साल नवंबर में, ब्राजील की संघीय पुलिस ने इस साजिश पर 884 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयार की थी। पुलिस का कहना है कि बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों ने चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों पर दबाव बनाने और राजधानी में दंगे भड़काने की कोशिश की थी।  

सुप्रीम कोर्ट की जांच के बाद मुकदमा चलने का आसार
अब सुप्रीम कोर्ट इन आरोपों की जांच करेगा और अगर कोर्ट इन्हें स्वीकार करता है, तो बोल्सोनारो पर मुकदमा चलेगा। वहीं पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'मुझे इन आरोपों की कोई चिंता नहीं है, जरा भी नहीं।' उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने तख्तापलट से जुड़ा कोई आदेश नहीं देखा है।  
विज्ञापन


बोल्सोनारो के साथ-साथ 33 सहयोगियों पर आरोप
पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और उनके 33 सहयोगियों पर तख्तापलट की साजिश, हिंसक अपराध संगठन में शामिल होने, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अभियोजक गोनेट का कहना है कि इस साजिश में बोल्सोनारो के साथ उनके पूर्व उपराष्ट्रपति जनरल ब्रागा नेटो भी शामिल थे। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा कि बोल्सोनारो और उनके साथियों पर मुकदमा चलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें