फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो को पहनना होगा इलेक्ट्रॉनिक निगरानी यंत्र, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Fri, 18 Jul 2025 07:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो।

सार

Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी यंत्र पहनने का आदेश दिया है। उन पर 2022 में चुनाव के नतीजे पलटने के लिए साजिश रचने का आरोप है। इसी मामले में उनके घर और पार्टी कार्यालय पर पुलिस ने छापेमारी की है। बोल्सोनारो और उनके समर्थकों ने इसे दक्षिणपंथियों के खिलाफ साजिश और राजनीतिक उत्पीड़न बताया है।
विज्ञापन
जेर बोल्सोनारो। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो को 'इलेक्ट्रॉनिक निगरानी यंत्र' पहनने का आदेश दिया है। यह आदेश तब आया, जब पुलिस ने ब्रासीलिया में बोल्सोनारो के घर और उनके पार्टी मुख्यालय पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उनके सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और जांच के दायरे में शामिल कुछ अन्य व्यक्तियों से संपर्क करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें उनके पुत्र एडुआर्डो बोल्सोनारो भी शामिल हैं। एडुआर्डो फिलहाल अमेरिका में रह रहे हैं और उनके ट्रंप के साथ नजदीकी संबंध हैं। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने ब्रासीलिया में दो जगहों पर तलाशी ली और चीजें जब्त कीं। पुलिस ने गिरफ्तारी के अलावा कई अन्य कदम उठाए हैं। हालांकि, बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया। स्थानीय मीडिया कवरेज में दिखाया गया कि ब्रासीलिया में बोल्सोनारो के आवास के बाहर पुलिस के वाहन खड़े हैं। 

ये भी पढ़ें: रूसी पत्रकार की रिपोर्ट से अटका किम का टूरिज्म प्लान, मेगा रिजॉर्ट में विदेशी पर्यटकों पर लगी रोक
विज्ञापन

 
जेर बोल्सोनारो पर क्या हैं आरोप
बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनाव नतीजों को पलटने (सरकार गिराने) की साजिश रची थी। अब वह सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में बोल्सोनारो हार गए थे और उनकी जगह वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने थे। बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव हारने के बाद लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की।   

दक्षिणपंथियों को दबाने की साजिश: कैवलकैंटे
निचले सदन में बोल्सोनारो की पार्टी के नेता सोस्टेनेस सिल्वा कैवलकैंटे ने एपी को बताया कि पुलिस ने पार्टी मुख्यालय में भी छापेमारी की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल बोल्सोनारो के खिलाफ नहीं, बल्कि सारे दक्षिणपंथी नेताओं के खिलाफ की जा रही है। उन्होंने इसे राष्ट्रवादियों और दक्षिणपंथियों को दबाने की एक नई साजिश बताया। बोल्सोनारो के वकील ने अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मुकदमे को बोल्सोनारो ने बताया 'विच-हंट'
ब्राजील के मुख्य सरकारी वकील पाउलो गोनेट ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति रहते हुए और चुनाव हारने के बाद भी जानबूझकर ऐसी हरकतें कीं, जिससे देश का लोकतंत्र कमजोर हो जाए और विद्रोह भड़क जाए। दूसरी ओर, बोल्सोनारो ने इस मुकदमे को 'विच-हंट' (झूठे आरोप लगाकर परेशान करना) कहा। यह वही शब्द है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बोल्सोनारो का बचाव करते हुए इस्तेमाल किया था।

पिछले हफ्ते ट्रंप ने ब्राजील पर 50 फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया, जिसे उन्होंने सीधे बोल्सोनारो के मुकदमे से जोड़कर बताया। दोनों के 2020 में सत्ता में रहने के दौरान ट्रंप ने बोल्सोनारो को मार-ए-लागो रेस्तरां में भी आमंत्रित किया था। मंगलवार को व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने फिर कहा कि यह मुकदमा विच हंट ही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के व्यवसायी पर अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी का आरोप; ऐसे देता था कारनामे को अंजाम

क्या है इलेक्ट्रॉनिक निगरानी यंत्र
इलेक्ट्रॉनिक निगरानी यंत्र किसी व्यक्ति के पैर के टखने (एड़ी) पर बांधा जाता है। यह इस तरह का उपकरण होता है जो यह बताता है कि वह व्यक्ति कहां है और कहीं तय इलाके से बाहर तो नहीं जा रहा। जैसे अगर कोर्ट ने किसी आरोपी को घर में रहने का आदेश दिया हो, तो उसे यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहनाया जाता है, ताकि पुलिस उसे ट्रैक कर सके कि वह बाहर तो न जा सके।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें