फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति का अजीब बयान, टीका लगाने से इंसान बनेगा मगरमच्छ

Sat, 19 Dec 2020 01:51 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका के बाद अगर कहीं कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर मचाया है तो वो है ब्राजील। लेकिन ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अजीबो-गरीब बयान देना नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन




'वैक्सीन लगाने से इंसान बनेगा मगरमच्छ'
राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने फाइजर-बायोएनटेक की ओर से विकसित की जा रही वैक्सीन को लेकर बयान दिया है कि अगर कोई इस वैक्सीन को लेगा तो वो मगरमच्छ बन जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस वैक्सीन के माध्यम से महिलाओं की दाढ़ी भी बढ़ सकती है।

इससे पहले भी राष्ट्रपति बोल्सोनारो कोरोना को लेकर कई बयान दे चुके हैं। उन्होंने पहले तो कोरोना जैसी बीमारी को मानने से मना कर दिया था और उसे मात्र एक फ्लू बताया। इस हफ्ते राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने वैक्सीन को लेकर बयान दिया और कहा कि ब्राजील में लोगों को कोई टीका नहीं लगााया जाएगा।
विज्ञापन


फाइजर के अनुबंध का दिया हवाला
राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कहा कि फाइजर ने अपने अनुबंध में यह साफ किया है कि वो वैक्सीन के दुष्प्रभाव के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होंगे। अगर आप मगरमच्छ में बदल जाते हैं तो यह आपकी समस्या है। हालांकि ब्राजील में इस टीके का पहले से ही परीक्षण चल रहा है।

राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने दवा निर्माताओं के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आप गायब हो जाते हैं, अगर एक महिला की दाढ़ी बढ़ना शुरू हो जाती है या एक आदमी औरत की आवाज में बोलना शुरू कर देता है तो इससे दवा कंपनियों का कोई लेना-देना नहीं होगा।

जुलाई में राष्ट्रपति बोल्सोनारो को हुआ था कोरोना
हालांकि राष्ट्रपति बोल्सोनारो टीका लेने से मना करते हैं। उनका कहना है कि जो लोग ये कहते हैं कि मैं एक गलत उदाहरण पेश कर रहा हूं तो मैं उन्हें बता दूं कि मैंने पहले ही वायरस पकड़ लिया है और मेरे पास एंटीबॉडीज हैं। इसलिए वैक्सीन क्यों लगवाया जाए? बता दें कि राष्ट्रपति बोल्सोनारो को जुलाई में कोरोना हुआ था और वो तीन हफ्ते में ठीक हो गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें