ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक प्लेन क्रैश होने से एक ही परिवार के 10 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन सबसे पहले एक घर की चिमनी से टकराया, फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक बड़े आवासीय इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा।
ब्राजील के ग्रामाडो शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक प्लेन क्रैश में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामले में नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि रविवार को एक छोटा विमान ब्राजील के एक पर्यटक शहर ग्रामाडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 यात्रियों और चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि जमीन पर एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि क्रैश प्लेन सबसे पहले एक घर की चिमनी से टकराया, फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक बड़े आवासीय इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा।
दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं
मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा लोग धुएं के कारण घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान दुर्घटना का कारण क्या था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए सभी यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के एक शहर से साओ पाउलो राज्य की यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामाडो शहर क्यों है प्रचलित
बता दें कि ब्राजील के सेरा गौचा पहाड़ों में स्थित ग्रामाडो पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है। यह शहर ठंडे मौसम, लंबी पैदल यात्रा के स्थलों और पारंपरिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर 19वीं शताब्दी में जर्मन और इतालवी प्रवासियों द्वारा बसाया गया था। क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान यहां बहुत भीड़ रहती है।
रविवार को हुए बस हादसे में 41 लोगों की मौत
ब्राजील में रविवार को हुए बस हादस में 41 लोगों की जान चली गई। मामले मेंअधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में वीकेंड में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 41 हो गई। इस हादसे को राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने भयानक त्रासदी कहा।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो फेडरल हाईवे पुलिस ने इसे 2007 के बाद से देश के राजमार्गों पर सबसे खराब दुर्घटना कहा था। सिविल पुलिस ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि मिनस गेरैस राज्य में खनन शहर टेओफिलो ओटोनी के पास दुर्घटनास्थल से 41 शव निकाले गए हैं।