कोरोना महामारी से ब्राजील कांप उठा है। देश में 800 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की जान जा चुकी है। विशेषज्ञों ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे अपने गर्भधारण करने की योजना को कुछ समय के लिए टाल दें।
ब्राजील में कोरोना वायरस काल बनकर टूट रहा है।देश में 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति इतनी खराब है कि 800 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। इस घटना से पूरा देश हिल गया। विशेषज्ञों ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे अपने गर्भधारण करने की योजना को कुछ समय के लिए टाल दें। ब्राजील के एक टास्कमफोर्स के मुताबिक पिछले साल फरवरी महीने से लेकर कोरोना महामारी की चपेट में आने से 803 गर्भवती और डिलिवरी के समय महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना से मर रही गर्भवती महिलाओं को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ से लेकर सरकार भी चिंतित है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्राजील की स्थिति दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। इसलिए विशेषज्ञों ने महिलाओं से गर्भधारण में देरी करने की चेतावनी दी है। एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में कोरोना से होने वाली गर्भवती महिलाओं की मौत के कुल मामलों में से 77.5 फीसदी ब्राजील में हुए हैं। बता दें कि ब्राजील में कोरोना महामारी पीक पर है। हालात इतने खराब हैं कि डेड बॉडी इधर उधर फेंके जा रहे हैं।