फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस नरम दिल हो तोे बेहतर होते हैं कर्मचारी, बिंघहैमटन यूनिवर्सिटी में हुआ शोध 

Sat, 13 Oct 2018 03:45 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरम दिल बॉस
विज्ञापन
नौकरी में उन कर्मचारियों का प्रदर्शन बेहतर होता है, जिनके बॉस नरम दिल होते हैं। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है अगर बॉस ने अपने कर्मचारियों से बेहतर बर्ताव
विज्ञापन

किया है और अक्सर जरूरत पड़ने पर सख्ती की बजाय नर्मी का बर्ताव किया है, उनके कर्मचारियों ने मेहनत और लग्न से काम किया है।

रिका स्थित बिंघहैमटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बॉस और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर यह अध्ययन करने वले सहायक प्रोफेसर चौ-यू त्सई के मुताबिक, उदार होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे अधीनस्थ कर्मचारियों की धारणा बॉस के प्रति बदलती है। त्यई कहते हैं, यदि आप महसूस करते हैं कि बॉस को वाकई में आपकी परवाह है तो आप काम के प्रति और गंभीर हो जाते हैं। इससे आपके प्रदर्शन में बढ़ोतरी होती है। 

नापसंद होतें हैं हावी बॉस
शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि हावी रहने वाले बॉस जो किसी टास्क को पूरा करने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर पूरी तरह से अधिकार और नियंत्रण चाहते हैं, उनके कर्मचारियों का प्रदर्शन नकारात्मक रहता है। वहीं, दूसरी तरफ नरम दिल वाले बॉस, जिनका पहला उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवार का ध्यान रखना होता है उनके कर्मचारियों का प्रदर्शन सकारात्मक होता है।
विज्ञापन


सख्ती-नरमी दोनो करने वाले बॉस
शोधकर्ताओं ने एक तीसरे तरह के नेतृत्व के बारे में भी अध्ययन किया। ऐसे बॉस जो दोनों गुणों को साथ लेकर चलते हैं, यानी वे नरम भी होते हैं और सख्त भी। उनके कर्मचारियों पर उन्हीं के अनुरूप असर पड़ता है। वे जितनी सख्ती दिखाते हैं कर्मचारियों का प्रदर्शन उसी के हिसाब से गिरता है। वहीं, वे जितना नरम दिली दिखाते हैं उनका प्रदर्शन उसी के हिसाब से निखरता भी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें