फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : महामारी से निपटने को बोरिस जॉनसन ने नई संधि बनाने का किया आह्वान, कहा- आने वाली पीढ़ी की रक्षा जरूरी

Tue, 30 Mar 2021 09:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को 20 से अधिक विश्व नेताओं और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर वैश्विक महामारी से निपटने की तैयारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौता करने का आह्वान किया। इन नेताओं का कहना है कि इससे भविष्य में किसी भी महामारी से सामूहिक तौर पर निपटा जा सकेगा। आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करनी जरूरी है।

विज्ञापन


यूरोप के समाचार पत्र में प्रकाशित एक लेख में जर्मन की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई नेताओं ने कहा कि विश्व युद्ध के बाद पहली बार कोविड-19 वैश्विक चुनौती बनकर उभरा है। इससे कोई भी तक सुरक्षित नहीं है, जब तक कि सभी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में इससे निपटने के लिए सामूहिक सहयोग की बेहद जरूरी है। लेख में कहा गया, ''हम इस बात को लेकर सहमत हैं कि देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के नेताओं के तौर पर यह सुनिश्चित करने की हमारी जिम्मेदारी है कि कोविड-19 महामारी से दुनिया सबक ले।''

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, इटली के मारियो द्राघी, रवांडा के पॉल कागेम ने 'नई सामूहिक प्रतिबद्धता' का आह्वान किया ताकि विश्व की महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया को बहाल किया जा सके, जो संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के संविधान के मूल में निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब भी ऐसे कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना बाकी है जैसे इस तरह का समझौता कैसे वास्तव में देशों को अधिक समन्वय करने को मजबूर करेगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें