फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bondi Beach Attack: कार लेकर बॉन्डी बीच जा रहे थे संदिग्ध, पुलिस ने किया गिरफ्तार; हथियार मिलने की आशंका

Thu, 18 Dec 2025 06:12 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में हनुक्का उत्सव मनाते 15 लोग मारे गए थे। इस हमले में शामिल पिता-पुत्र की जोड़ी का भारत से भी कनेक्शन सामने आया था। हैदराबाद के रहने वाले साजिद अकरम ने 27 साल पहले भारत छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने सिडनी में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : X/Nrg8000
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में विक्टोरिया से आ रही एक कार को सिडनी के दक्षिण-पश्चिम इलाके में रोका गया। भारी हथियारों से लैस न्यू साउथ वेल्स पुलिस की टीम ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये सभी लोग अज्ञात कारणों से बॉन्डी बीच जा रहे थे। 

विज्ञापन


संडे मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक इन लोगों के हथियारों से लैस होने की भी संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग लिवरपूल से विक्टोरियन नंबर प्लेट वाली एक सफेद हैचबैक कार से आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उनकी कार को टक्कर मार कर रोक दिया।

पुलिस की टीम ने पांच लोगों को पकड़कर फुटपाथ पर खींच लिया और उन्हें हथकड़ी लगा दी। इस ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कार में एक हथियार मिलने की संभावना है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों का बॉन्डी बीच जाने का मकसद साफ नहीं था। सूत्रों के मुताबिक इस समूह को इसलिए संदिग्ध माना गया क्योंकि विक्टोरिया के अधिकारी इन्हें जानते थे। वहीं, कुछ गलियों की दूरी पर एक दूसरी हैचबैक कार को रोका गया, जिस पर विक्टोरियन नंबर प्लेट लगी हुई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक बयान में कहा कि अभियान खत्म हो गया है और लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। बयान में कहा गया है कि पुलिस को इनका बॉन्डी आतंकी हमले की मौजूदा पुलिस जांच से कोई संबंध नहीं मिला है।

यह अभियान इस सूचना पर चलाया गया था कि संभवतः एक हिंसक कृत्य की योजना बनाई जा रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में गुरुवार दोपहर को जॉर्ज स्ट्रीट और कैंपबेल स्ट्रीट के चौराहे पर पांच पुरुषों को सड़क और फुटपाथ पर लेटे हुए देखा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को कतार में खड़ा किया गया था।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें