फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: खालिदा जिया की हालत अभी भी गंभीर, बांग्लादेश की पूर्व PM के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट

Thu, 18 Dec 2025 05:08 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालात अभी भी गंभीर है। बता दें कि 23 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर 11 दिसंबर को खालिदा जिया को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी देखभाल के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है, जिसमें स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
खालिदा जिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया की हालात अभी भी गंभीर है। फिलहाल ढाका के एक अस्पताल में खालिदा जिया का इलाज चल रहा है। उनके निजी चिकित्सक एजेडएम जाहिद हुसैन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 80 वर्षीय खालिदा जिया का इलाज एवरकेयर हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्हें 23 नवंबर को कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Order of Oman: PM मोदी को एक और सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिला 'ऑर्डर ऑफ ओमान'

वेंटिलेटर पर भी रखी गई थीं खालिदा जिया
डॉक्टरों के अनुसार, 11 दिसंबर को खालिदा जिया को वेंटिलेटर पर रखा गया ताकि उनके फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम दिया जा सके। डॉक्टर हुसैन ने बताया कि उन्हें लगातार जरूरी इलाज दिया जा रहा है और उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा, 'उनकी स्थिति गंभीर है लेकिन स्थिर है। हमें उम्मीद है कि वह धीरे-धीरे ठीक होंगी और भविष्य में देश की राजनीति में अपनी भूमिका निभा सकेंगी।'
विज्ञापन


स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञ कर रहे इलाज
खालिदा जिया के इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है, जिसमें स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञ शामिल हैं। बोर्ड ने बताया कि उनके कई महत्वपूर्ण अंगों पर अभी भी काफी दबाव है और उनकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। पिछले सप्ताह उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाने की योजना थी। इसके लिए मेडिकल बोर्ड ने अनुमति भी दी थी, लेकिन कतर से भेजी गई एयर एंबुलेंस समय पर ढाका नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण यात्रा टाल दी गई। बाद में डॉक्टरों ने फैसला किया कि जब तक वह उड़ान के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो जातीं, तब तक उनका इलाज ढाका में ही जारी रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pollution: चीन में भी छाया कोहरा, अरबों डॉलर और वर्षों की मेहनत के बावजूद खतरनाक हुआ वायु प्रदूषण

डॉक्टरों और पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि खालिदा जिया की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। इस बीच, खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान के 25 दिसंबर को देश लौटने की उम्मीद है। वह 17 साल से लंदन में आत्मनिर्वासन में रह रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें