फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्सोनारो की बायोपिक पर आपराधिक फंडिंग का शक: बेटे फ्लावियो की बढ़ी मुश्किलें, क्या है पूरा मामला?

Mon, 14 Sep 2026 06:43 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, रियो डी जनेरियो।

सार

बोल्सोनारो की बायोपिक ‘डार्क हॉर्स’ की फंडिंग अब कथित आपराधिक नेटवर्क और सार्वजनिक धन के संभावित दुरुपयोग की जांच से जुड़ गई है। जस्टिस फ्लावियो डिनो ने मामले की जांच सार्वजनिक करते हुए पीसीसी से संभावित संबंध की बात कही है। फ्लावियो बोल्सोनारो और मारियो फ्रियास की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
 
विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर बन रही फिल्म ‘डार्क हॉर्स’ की फंडिंग सवालों के घेरे में है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस फ्लावियो डिनो ने रविवार को फिल्म से जुड़ी जांच को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म की फंडिंग के तार एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका मजबूत हुई है। यह मामला अक्तूबर के राष्ट्रीय चुनाव से ठीक पहले सामने आया है, जिसमें बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को चुनौती देंगे।
विज्ञापन


फ्लावियो पहले से जांच के घेरे में
सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी की जांच चल रही है। आरोप है कि एक बदनाम बैंकर से मिले लाखों डॉलर का इस्तेमाल पिता पर बन रही फिल्म के लिए किया गया।

फिल्म की फंडिंग में किस गड़बड़ी का शक?
जस्टिस डिनो के मुताबिक, जांच में ऐसी संभावना मजबूत हुई है कि संघीय सांसदों के बजट संशोधन और साओ पाउलो शहर की सरकार के जरिए सार्वजनिक धन को बांटने और दूसरी जगह पहुंचाने की एक जटिल व्यवस्था बनाई गई थी।
विज्ञापन


मारियो फ्रियास पर पुलिस कार्रवाई: गुरुवार को संघीय पुलिस ने बोल्सोनारो के करीबी सांसद मारियो फ्रियास के खिलाफ कार्रवाई की। फिल्म की निर्माण कंपनी और फ्रियास से जुड़े ठिकानों से दस्तावेज जब्त किए गए।

20 लाख रियाल का लेनदेन: फ्रियास ने फिल्म से जुड़े एक गैर-लाभकारी संगठन को करीब 20 लाख ब्राजीली रियाल भेजे थे। पुलिस को शक है कि आपराधिक संगठन ने यह पैसा ऐसी कंपनियों तक पहुंचाया, जिन्हें कथित तौर पर नियमों के खिलाफ उप-ठेके दिए गए।

मारियो फ्रियास की भूमिका क्या बताई गई?
जस्टिस डिनो ने कहा कि जांच में मजबूत संकेत मिले हैं कि फ्रियास कथित आपराधिक नेटवर्क में केंद्रीय भूमिका निभा रहे थे। वह बोल्सोनारो के राष्ट्रपति कार्यकाल में कैबिनेट पद पर भी रहे थे। डिनो ने नेटवर्क के संबंध ब्राजील के आपराधिक संगठन फर्स्ट कमांड ऑफ द कैपिटल यानी पीसीसी से होने की आशंका भी जताई है। फ्रियास ने आरोपों से इनकार किया।  उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी तरह से फिल्म के निर्माण के लिए किसी भी कांग्रेस बजट फंड को आवंटित या उसका इस्तेमाल नहीं किया।

यह भी पढ़ें: 9/11 के 25 साल बाद फिर उठे सवाल: ट्रंप बोले-सऊदी भूमिका वाले रिकॉर्ड जारी करने पर करेंगे विचार; क्या है मामला?


सुप्रीम कोर्ट का विवाद से क्या संबंध?
यह जांच ऐसे समय सामने आई है जब ब्राजील का सुप्रीम कोर्ट खुद राजनीतिक पक्षपात, भ्रष्टाचार और पुलिस के काम में दखल के आरोपों को लेकर विवाद में है। जस्टिस डिनो और बोल्सोनारो द्वारा नियुक्त जस्टिस आंद्रे मेंडोंसा के बीच भी पुलिस अधिकारियों को लेकर टकराव हुआ। बाद में मुख्य न्यायाधीश एडसन फाचिन ने दोनों के विरोधी फैसलों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बैंक मास्टर घोटाले से कड़ी कैसे जुड़ी?
मामले की एक कड़ी बैंक मास्टर के पतन से भी जुड़ रही है। करीब 16 अरब डॉलर की संपत्ति वाले इस बैंक को पिछले नवंबर में अरबों रियाल की धोखाधड़ी की जांच के बाद बंद कर दिया गया था। इसके पूर्व प्रमुख डेनियल वोर्कारो को इस साल गिरफ्तार किया गया। उनके संबंध फ्लावियो बोल्सोनारो और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एलेक्जेंडर डी मोरेस समेत कई प्रभावशाली लोगों से सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें