बोइंग 737 क्लासिक हावाई जहाज (श्रृंखला -300 से -500) और नेक्स्ट जनरेशन 737 (श्रृंखला -600 से -900) के ऑपरेटरों को सलाह दी है, कि कोरोना वायरस के चलते विमान का उपयोग कम हुआ है। जिसके चलते विमानों के वाल्व में जंग लगी हो सकती है। बोइंग ने कहा कि इससे इंजन के फेल होने का खतरा भी बन सकता है। इसलिए क्लासिक विमानों का निरीक्षण किया जाना चाहिए।
बोइंग ने कहा कि उड़ान नहीं भरने के चलते इनके वाल्व में जंग लगने की आशंका है। इसलिए इनकी जांच होनी चाहिए।