फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shipwrecked: ग्रीस और माल्टा के बीच डूबा 400 लोगों से भरा जहाज, दो की मौत, 20 से अधिक लापता

विज्ञापन
ग्रीस और माल्टा के बीच डूबा जहाज - फोटो : Twitter@@seawatch_intl
विज्ञापन
ग्रीस और माल्टा के बीच एक जहाज समुद्र में डूब गया। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री लापता है। जहाज में लगभग 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह नाव लीबिया के टोब्रुक से रवाना हुई थी। 
विज्ञापन


नॉर्थ अफ्रीका से भूमध्य सागर को क्रॉस करते समय जहाज के डूबने की घटना हुई। सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसने बताया कि उसे देर रात जहाज से कॉल आया था कि नाव धीरे धीरे डूब रही है। उन्होंने अधिकारियों को सूचित कर दिया। लेकिन अधिकारियों की तरफ से बचाव अभियान शुरू नहीं किया गया।

अलार्म फोन ने बताया कि नाव फिलहाल माल्टी के खोज और बचाव क्षेत्र में है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अलार्म फोन ने बताया कि नाव पर सवार लोग घबरा रहे हैं और कई लोगों को मेडिकल में इलाज की जरूरत है। इसमें एक बच्चा, एक गर्भवती महिला और एक दिव्यांग शामिल हैं। बता दें कि अलार्म फोन एक वेबसाइट है, जो बचाव की जरूरत में लोगों की मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें