फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, दर्जनों लापता; 100 यात्री थे सवार, 26 बचाए

Sun, 27 Jul 2025 11:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। नाव में 100 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार 26 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में शनिवार को करीब 100 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हैं। नाव पलटने के बारे में रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी।  

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो इलाके के गुमु गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि खोज और बचाव कार्य जारी है, लेकिन सीमित है क्योंकि इस क्षेत्र पर ज्यादातर हथियारबंद गिरोहों का नियंत्रण है। उन्होंने आगे कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: US: कैलिफोर्निया में तीन लोगों को ले जा रहा निजी विमान हादसे का शिकार, यात्रियों की तलाश में जुटे बचाव दल
विज्ञापन


नाव से 26 लोगों को बचाया गया
इस बीच, नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी यूसुफ लेमू ने बताया कि नाव से 26 लोगों को बचाया गया है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। स्थानीय अधिकारी इसियाकू अकिलू ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी संकेतों से ऐसा लगता है कि यह क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई। नाव चालक संघ के सदस्य अदामु अहमद ने पुष्टि की कि नाव क्षमता से अधिक लोगों से भरी हुई थी। 

सशस्त्र समूहों ने हाल के महीनों में बढ़ाए हमले 
बता दें कि सशस्त्र समूहों, जिन्हें आमतौर पर डाकू कहा जाता है, ने हाल के महीनों में उत्तर-मध्य क्षेत्र में हमले बढ़ा दिए हैं, जिससे बचाव कार्य जटिल हो गए हैं। वहीं, यह दुर्घटना नाइजीरियाई जलमार्गों पर होने वाली घातक नाव दुर्घटनाओं की श्रृंखला में नवीनतम है, जहां दूरदराज के इलाकों में, खासकर बरसात के मौसम में, अत्यधिक भार और खराब रखरखाव वाले जहाजों के कारण दुर्घटनाएं आम हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: जवाबी टैरिफ से देशों को नहीं मिलेगी राहत, अमेरिकी वाणिज्य सचिव बोले- एक अगस्त के बाद नहीं बढ़ेगी समयसीमा

पिछले साल जम्फारा की नदी में पलटी थी नाव, 40 लोग डूबे थे
पिछले साल सितंबर में, उत्तर-पश्चिमी राज्य जम्फारा की एक नदी में ज्यादातर किसानों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी, जिसमें कम से कम 40 लोग डूब गए थे। स्थानीय मीडिया आउटलेट दकेबल की गणना के अनुसार, 2024 में नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाओं में कम से कम 326 लोग मारे गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें