फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया में नाव हादसे का शिकार, 31 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी, 90 लोग थे बोट में सवार

Thu, 04 Sep 2025 04:14 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन


अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में बरसात के मौसम में देश के दूरदराज के इलाकों में नाव हादसे होते रहते हैं। ये हादसे अक्सर जरूरत से ज्यादा भरी हुई और खराब रखरखाव वाली नावों के कारण होती हैं। इनमें से कई नावें बिना लाइफ जैकेट के चलती हैं। पिछले महीने उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो में एक नदी में नाव पलट जाने के बाद 25 लोगों को लापता घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें