फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर सवाल, खून के थक्के बना देती हैं दोनों वैक्सीन

Wed, 14 Apr 2021 07:35 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना रोधी वैक्सीन के इस्तेमाल पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन के टीके महामारी को नियंत्रण में लाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण के बीच लाखों को दिए गए वैक्सीन में से बहुत कम लेकिन गंभीर रक्त के थक्के पैदा करने के कारण संदेह के घेरे में आ गए हैं। दरअसल दोनों टीके एक ही तकनीक पर आधारित हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना रोधी वैक्सीन के इस्तेमाल पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की सिफारिश की है। एफडीए ने यह कदम इस वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद रक्त में थक्के बनने के छह मामले सामने आने के बाद उठाया है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड के इस्तेमाल के बाद भी रक्त में असामान्य थक्के बनने के मामले सामने आ चुके हैं।

यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी (ईएमए) ने पिछले हफ्ते कहा कि असामान्य रक्त के थक्कों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के एक बहुत ही दुर्लभ दुष्प्रभाव के रूप में सूचीबद्ध किया जाना चाहिए, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोविड -19 को रोकने में अगर इस टीके के समग्र लाभ को देखें तो इससे  कोरोना संक्रमण का जोखिम कम हो गया है।
विज्ञापन


रक्त के थक्के मस्तिष्क के नसों में बनते हैं- जिसे सेरेब्रल वीनस साइनस थ्रोम्बोसिस (सीवीएसटी)  कहा जाता है। इसके साथ ही थक्के पेट के निचले हिस्से और धमनियों में भी बनते हैं। शरीर के दोनों हिस्सों में जहां वे दिखाई देते है, असामान्य रूप से होते क्योंकि वे रक्त प्लेटलेट्स के निम्न स्तर के साथ होते हैं, जो रक्त को थक्के बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन: रक्त में थक्के बनने के मामले, इस्तेमाल रोकने की सिफारिश

विरोधाभासी रूप से देखें तो इसका मतलब यह हो सकता है कि रोगी को रक्तस्राव के साथ-साथ रक्त के थक्के बनने की समस्या आ सकती है। ईएमए के अनुसार, चार अप्रैल तक यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (यूरोपीय यूनियन, आइसलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन) और ब्रिटेन में किए गए 3.4 करोड़ (34 मिलियन) एस्ट्राजेनेका इंजेक्शनों में से असामान्य थ्रोम्बोसिस के सिर्फ 222 मामले सामने आए थे और 22 मार्च तक 18 मौतें हुईं। इस प्रकार के दर्ज किए गए ज्यादातर मामले 60 साल से कम उम्र की महिलाओं में टीकाकरण के दो सप्ताह के भीतर सामने आए थे।

वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में, जहां 68 लाख (6.8 मिलियन) से अधिक एक खुराक वाले जॉनसन एंड जॉनसन के टीके प्रशासित किए गए हैं, अमेरिका ने खून के थक्के जमने की रिपोर्टों की जांच करने को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 के टीके लगाने पर अस्थायी रोक की सिफारिश की है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मंगलवार को संयुक्त बयान में कहा कि वह टीकाकरण के कुछ दिनों बाद छह महिलाओं में सेरेब्रल वीनस साइनस थ्रोम्बोसिस का मामले सामने आए हैं। इनके खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। बयान में कहा गया है कि इस टीके की अमेरिका में 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर में किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।
विज्ञापन


एक संयुक्त बयान में कहा कि वे टीकाकरण के कुछ दिनों बाद 18 से 48 साल की आयु की छह महिलाओं में खून के थक्के जमने संबंधी मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें एक मामला ज्यादा गंभीर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें