Mahmoud Abbas
- फोटो : ANI (File)
पीएलओ फलस्तीनी लोगों का एकमात्र वैध प्रतिनिधि: अब्बास
फलस्तीन मुक्ति मोर्चा (पीएलओ) की कार्यकारी समिति के महासिचव ने अब्बास की ओर से एक बयान में कहा, हम फलस्तीन मुक्ति मोर्चा की नीति की पुष्टि करते हैं, जो फलस्तीनी लोगों का एकमात्र वैध प्रतिनिधि है, जो हिंसा को स्वीकार नहीं करता है और स्वतंत्रता के हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के मार्ग के रूप में अंतरराष्ट्रीय वैधता, शांतिपूर्ण लोकप्रिय प्रतिरोध और राजनीति कार्रवाई का पालन करता है। बयान में आगे कहा गया है कि जॉर्डन के राजा के साथ राष्ट्रपति की बैठक फलस्तीनी नेतृत्व द्वारा विनाशकारी युद्ध को रोकने के लिए चौबीसों घंटे किए गए प्रयासों और फलस्तीन व जॉर्डन के बीच समन्वय की स्थिति के ढांचे के भीतर हुई है।