फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः ब्लूचिस्तान में बम धमाके में 25 की मौत, संसद के डिप्टी चेयरमैन भी घायल

Fri, 12 May 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला

सार

पाक मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक ये धमाका मस्तंग कस्बे में हुआ, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पड़ता है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में 37 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। ये धमाका बलूचिस्तान के मस्तंग कस्बे में हुआ, जिसमें पाकिस्तान सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी भी घायल हो गए। पाक मीडिया के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि लोगों के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
eath toll in Mastung(#Balochistan) blast rises to 25: Pak media — ANI (@ANI_news) May 12, 2017 समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस धमाके में पाकिस्तान सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके वाली जगह के आसपास की इमारतें भी हिल गईं।
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 50 किमी दक्षिण में स्थित मस्तंग कस्बे मे ये धमाका हैदरी को निशाना बनाकर किया गया था। हैदरी ही हमलावरों के निशाने पर थे। बताया जा रहा है कि हैदरी मस्जिद से शुक्रवार की नमाज के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी ये धमाका किया गया। हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ग्रुप ने नहीं ली है।
विज्ञापन
Deputy Chairman of Pakistan's Senate Maulana Abdul Ghafoor Haideri also injured in Mustang (Balochistan) blast: Pak media pic.twitter.com/n5iPEHMt3X — ANI (@ANI_news) May 12, 2017 पाक मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी घायल हुए हैं, पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल, वो धमाके की चपेट में सीधे नहीं आए, बल्कि धमाके की वजह से उड़े कांच के टुकड़ों से वो घायल हुए।
विज्ञापन


इस धमाके में घायल लोगों को 7 एंबुलेंस की मदद से तुरंत क्वेटा पहुंचाय़ा गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें