फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BLA: तुर्बत में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 47 सुरक्षाकर्मियों की मौत; 30 से ज्यादा घायल

Mon, 06 Jan 2025 02:36 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान

सार

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बताया कि हमला 13 वाहनों के काफिले पर किया गया, जिसमें पांच बसें और सात सैन्य वाहन शामिल थे। उन्होंने बताया कि ये वाहन कराची से तुर्बत स्थित फ्रंटियर कोर (एफसी) मुख्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को बलूचिस्तान के तुर्बत के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के मजीद ब्रिगेड ने आत्मगाती हमला किया। इस हमले में 47 सुरक्षाकर्मी की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 30 से ज्यादा के घायल होने की बात कही जा रही है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना के काफीले पर ये हमला  तुर्बत शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर बेहमान क्षेत्र में शाम 5:45 बजे (स्थानीय समय) हुआ। 
विज्ञापन


13 वाहनों पर किया गया हमला
इस हमले को लेकर बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बताया कि हमला 13 वाहनों के काफिले पर किया गया, जिसमें पांच बसें और सात सैन्य वाहन शामिल थे। उन्होंने बताया कि ये वाहन कराची से तुर्बत स्थित फ्रंटियर कोर (एफसी) मुख्यालय जा रहे थे। काफिले में एफसी के विभिन्न विंग्स के कर्मी और एक सेवानिवृत्त सेना कप्तान भी शामिल थे, जो अब पुलिस अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। 

बीएलए का दावा
हमले को लेकर बीएलए ने दावा किया कि हमले में एक बस पूरी तरह से नष्ट हो गई, जबकि अन्य बसें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं और एक सैन्य वाहन विस्फोट में नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि यह हमला उनकी खुफिया जानकारी ज़ीराब की मदद से समन्वित किया गया था। 
विज्ञापन


साथ ही बीएलए ने कहा कि इस हमले की सफलता उसकी खुफिया जानकारी और आत्मघाती हमलावरों के बलिदान को दर्शाती है। उनका कहना था कि यह हमला पाकिस्तान को यह संदेश देता है कि बलूचिस्तान की जमीन कभी भी कब्जे वाले राज्य के लिए सुरक्षित नहीं होगी। 

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना पर लगाए आरोप
बीएलए ने पाकिस्तानी सेना पर बलूच लोगों को प्रताड़ित करने और कई लोगों को जबरन गायब करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने परिवहन मालिकों को चेतावनी दी कि वे कब्जे वाली सेना के लिए वाहनों की सुविधा न दें और अगर ऐसा किया तो वे उन वाहनों को जलाने की धमकी दी। 

हमले को लेकर बीएलए ने यह भी कहा कि बलूचिस्तान के राजमार्ग सेना, राज्य एजेंटों और निवेशकों के लिए असुरक्षित रहेंगे। इस दौरान अधिकारियों ने पहले बताया था कि तुर्बत के एफसी काफिले पर हमले में 11 लोग मारे गए थे, लेकिन बीएलए के बयान के बाद अधिकारियों ने कोई नया अपडेट नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें