फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नेता को वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक का जवाब- बेजोस नहीं बताते क्या लिखना है

Sat, 18 Jan 2020 03:48 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस का अखबार वाशिंगटन पोस्ट केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखता रहा है। इसी कारण बेजोस जब भारत आए तो उन्हें भाजपा की आलोचना का सामना करना पड़ा। विदेशों में भाजपा के मामलों को देखने वाले विजय चौथाईवाले की वाशिंगटन पोस्ट की वरिष्ठ संपादक एली लोपेज के साथ ट्विटर पर बहस हो गई। 

विज्ञापन


चौथाईवाले ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 'मिस्टर जेफ बेजोस, वाशिंगटन के अपने कर्मचारियों को समझाइये वरना आपके रिझाने का प्रयास समय और पैसे को बर्बाद करने की तरह होगा।' इसपर वरिष्ठ संपादक, ग्लोबल ओपिनियन के एली लोपेज ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको साफ कर देना चाहता हूं कि जेफ बेजोस वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों को नहीं बताते हैं कि क्या लिखना है और क्या नहीं। स्वतंत्र पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं होती है। हमारे पत्रकारों और कॉलमनिस्ट का काम भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के अनुसार होता है जिसपर सवाल नहीं उठाया जा सकता।
   

इसलिए वाशिंगटन पोस्ट पर उठा विवाद

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने हाल ही में तीन दिनों के भारत दौरे पर आए थे। पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योग एवं रेलवे मंत्री पीयूष गोयल से मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। गोयल ने कहा था कि बेजोस भारत में एक अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं, लेकिन ये कोई उपकार नहीं है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की भी जेफ बेजोस से मुलाकात नहीं हुई। बेजोस से मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले ही कोई शेड्यूल जारी नहीं किया था। माना जा रहा है कि मोदी दो वजहों से बेजोस से नहीं मिले। एक वजह है कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) का अमेजन के खिलाफ जांच करना। दूसरी वजह बेजोस के अखबार वाशिंगटन पोस्ट का मोदी सरकार के प्रति आलोचनात्मक रवैया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें