फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: उइगरों और तिब्बतियों के दमन के लिए सीसीपी के सचिव के खिलाफ लगे इश्तेहार

Sun, 29 Nov 2020 02:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी,लंदन
विज्ञापन
Billboards against China Chen Quanguo - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के सचिव चेन क्वांगू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लंदन की सड़कों पर कई होर्डिंग और इश्तेहार लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर लिखे संदेश में यूनाइटेड किंगडम से उइगर और तिब्बती समुदायों के दमन के लिए चीनी नेता के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


चेन को तिब्बत में कठोर सुरक्षा तंत्र के पीछे का व्यक्ति माना जाता है और शिनजियांग में शिविरों में एक लाख उइगर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के पीछे एक मास्टरमाइंड माना जाता है। यूके ने जुलाई में मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ अपने नए मैग्निट्स्की-शैली प्रतिबंधों को लॉन्च किया था।


इसने दुनिया भर में सबसे ज्यादा मानवाधिकारों के उल्लंघन और हाल के वर्षों में दुर्व्यवहारों में शामिल 49 व्यक्तियों और संगठनों का नाम लिया है। इस सूची में सऊदी अरब, म्यांमार, रूस और उत्तर कोरिया के व्यक्तियों को शामिल किया गया, लेकिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के वरिष्ठ अधिकारी सूची से गायब थे। चेन सबसे निर्मम चीनी नेता है, जिसने कभी तिब्बत और पूर्वी तुर्किस्तान पर शासन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें