फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करेंगे बिल गेट्स

Tue, 17 Sep 2019 11:51 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
विज्ञापन
पीएम मोदी और बिल गेट्स (फाईल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने जा रहा है। गेट्स फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि हम मोदी को भारत में 50 करोड़ लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए अपना वार्षिक ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स’ पुरस्कार प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


गेट्स फाउंडेशन के बयान में कहा गया कि हम उन विशिष्ट मुद्दों पर काम करते हैं, जहां हमें लगता है कि हम दुनिया के सबसे गरीब लोगों के जीवन में सबसे अधिक बदलाव ला सकते हैं। मोदी अगले सप्ताह अमेरिका में फाउंडेशन का पुरस्कार ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ह्यूस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रैली में भी भाग लेंगे।

हालांकि ‘जस्टिस फॉर ऑल’ से जुड़े दर्जन भर लोगों ने सोमवार को गेट्स फाउंडेशन के सिएटल स्थित मुख्यालय को 100,000 निवेदकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने मोदी को भारत की एक स्वच्छता पहल ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के लिए सम्मानित नहीं करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें