भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद बदहाल होते पड़ोसी ने भारत के साथ बातचीत की पेशकश की है। जहां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत से एक बार फिर बातचीत शुरू करने की अपील की है। भुट्टो ने अपने ब्रसेल्स यात्रा के दौरान जर्मन ब्रॉडकास्टर डीडब्ल्यू उर्दू को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच के सभी विवादित मुद्दे सिर्फ व्यापक बातचीत के जरिए ही सुलझ सकते हैं।
गीदड़भभकी से बाज नहीं आता पड़ोसी
भारत का रुख साफ, केवल आतंकवाद पर होगी बात
पाकिस्तान की गुहार के बावजूद मामले में भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर ही बातचीत संभव है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2003 में ‘कॉम्पोज़िट डायलॉग’ की शुरुआत हुई थी, जिसमें सभी बड़े मुद्दे शामिल थे, लेकिन 2008 के मुंबई हमलों के बाद यह प्रक्रिया रुक गई थी।
ये भी पढ़ें:- Iran–Israel Crisis: तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की वापसी की बढ़ीं उम्मीदें, ईरान ने भारत को दिया मदद का भरोसा
हालिया तनाव की पृष्ठभूमि में बयान