फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कैपिटल दंगे के आरोपी पूर्व FBI एजेंट को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, न्याय विभाग के अधिकारी का बनाया सलाहकार

Wed, 02 Jul 2025 08:03 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पूर्व एफबीआई पर्यवेक्षी एजेंट जेरेड लेन वाइज को न्याय विभाग के एक अधिकारी का सलाहकार बनाया गया है। उसे मई 2023 में कैपिटल दंगों के आरोप में ओरेगन में गिरफ्तार किया गया था। कैपिटल के बाहर दंगाइयों द्वारा अधिकारियों पर हमला किए जाने के दौरान वाइज बार-बार चिल्ला रहा था कि उन्हें मार डालो।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कैपिटल पर हुए दंगे के आरोपी और पूर्व एफबीआई एजेंट को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व एफबीआई पर्यवेक्षी एजेंट जेरेड लेन वाइज को न्याय विभाग के एक अधिकारी का सलाहकार बनाया गया है। पूर्व एजेंट न्याय विभाग की हथियारीकरण (weaponisation) टास्क फोर्स में काम कर रहा है। यह टास्क फोर्स न्याय विभाग के अंदर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूढ़िवादी विरोधी पूर्वाग्रह के दावों की जांच कर रहा है। वाइज न्याय विभाग के अटॉर्नी एड मार्टिन जूनियर के परामर्शदाता के रूप में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


2023 में किया गया था गिरफ्तार
वाइज ने 2004 से 2017 तक एफबीआई के लिए एक विशेष एजेंट या पर्यवेक्षी विशेष एजेंट के रूप में काम किया था। उनको मई 2023 में कैपिटल दंगों के आरोप में ओरेगन में गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई एजेंट के हलफनामे के अनुसार कैपिटल के बाहर दंगाइयों द्वारा अधिकारियों पर हमला किए जाने के दौरान वाइज बार-बार चिल्ला रहा था कि उन्हें मार डालो।

हलफनामे में कहा गया कि सीनेट विंग के दरवाजे से इमारत में प्रवेश करने के बाद वाइज ने ताली बजाई और अपनी बाहें विजय में ऊपर उठाईं। लगभग नौ मिनट बाद वह इमारत से बाहर निकल गया। पुलिस बॉडी कैमरा फुटेज में वाइज को कैपिटल के बाहर पुलिस अधिकारियों को डांटते हुए और बार-बार चिल्लाते हुए दिखाया गया कि तुम पर शर्म आनी चाहिए!उसने कहा था कि मैं पूर्व कानून प्रवर्तन अधिकारी हूं। आप घृणित हैं। आप नाजी हैं। आप गेस्टापो हैं। आप इसे नहीं देख सकते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रूबियो ने हिंद-प्रशांत साझेदारों के साथ बैठक में दिखाया नरम रुख, क्वाड देशों के समकक्षों से की वार्ता

ट्रंप ने दिया था क्षमादान
जनवरी में जब ट्रंप व्हाइट हाउस लौटे तो वाइज पर वॉशिंगटन में मुकदमा चल रहा था और उन्होंने हमले में आरोपी लगभग 1,600 लोगों को तुरंत क्षमादान दे दिया, जेल की सजा कम कर दी या सभी मामलों को खारिज करने का आदेश दिया। जूरी द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले ही वाइज के खिलाफ मामला खारिज कर दिया गया।

ट्रंप के स्टॉप द स्टील आंदोलन के प्रमुख रहे मार्टिन
जनवरी में जब ट्रंप व्हाइट हाउस लौटे तो उन्होंने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के लिए अंतरिम अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में मार्टिन को चुना। लेकिन राष्ट्रपति ने मार्टिन के नामांकन को वापस ले लिया। दो दिन पहले एक प्रमुख रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा था कि कैपिटल दंगाइयों का बचाव करने के कारण वे मार्टिन का समर्थन नहीं कर सकते।

मार्टिन ट्रंप के "स्टॉप द स्टील" आंदोलन में एक अग्रणी थे। उन्होंने छह जनवरी, 2021 को कैपिटल में हुए दंगे की पूर्व संध्या पर वॉशिंगटन में एक रैली में भाषण दिया। उन्होंने दंगे के तीन प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व किया और गैर-लाभकारी पैट्रियट फ्रीडम प्रोजेक्ट के बोर्ड में काम किया। इस प्रोजेक्ट के तहत दंगा प्रतिवादियों का समर्थन करने के लिए 2.5 मिलियन अमेरिकी डालर से अधिक की राशि जुटाई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विदेश सचिव मिस्री ने मॉरीशस के पीएम से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर सहमति

इसलिए बनाया गया हथियारीकरण टास्क फोर्स
अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने फरवरी में ट्रंप और रिपब्लिकन सहयोगियों के दावों की जांच करने के लिए हथियारीकरण समूह बनाने का आह्वान किया था कि न्याय विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के दौरान रूढ़िवादियों को अनुचित तरीके से निशाना बनाया। यह टास्क फोर्स पूर्व विशेष वकील जैक स्मिथ के कामों की जांच भी कर रहा है। स्मिथ ने ट्रंप के खिलाफ दो अभियोगों का नेतृत्व किया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें