फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वादे से मुकरा अमेरिका, यूक्रेन को रोकी कई अहम हथियारों की सप्लाई

Wed, 02 Jul 2025 08:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन को करीब 66 अरब डॉलर की मदद दे चुका है। रूस ने यूक्रेन पर फरवरी 2022 में हमला शुरू किया था। 
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने यूक्रेन को भेजे जाने वाले कई हथियारों की सप्लाई रोक दी है। दरअसल पेंटागन ने अपने हथियारों को स्टॉक की समीक्षा की और समीक्षा में पाया कि खुद उनके हथियारों का स्टॉक बेहद कम है। ऐसे में अमेरिकी सरकार ने कई अहम हथियारों की यूक्रेन को सप्लाई रोक दी है। हथियारों की सप्लाई ऐसे समय रोकी गई है, जब रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व की बाइडन सरकार ने किया था वादा
पूर्व की बाइडन सरकार ने कई हथियारों की सप्लाई यूक्रेन को करने का वादा किया था, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन उस वादे से मुकर गया है। अमेरिका के इस कदम से पता चलता है कि शायद यूक्रेन युद्ध उसकी प्राथमिकताओं में अब नहीं रह गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने एक बयान में कहा कि 'हथियारों की सप्लाई रोकने का फैसला अमेरिका के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। देश के हथियारों के स्टॉक की समीक्षा और दुनियाभर में दी जा रही सहयोगियों की मदद को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।'

ये भी पढ़ें- QUAD: 'दोषियों को बिना देरी के न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए', पहलगाम हमले को लेकर क्वाड नेताओं की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों की सप्लाई रोकने की वजह आई सामने
पेंटागन ने अपनी समीक्षा में पाया कि उसके कई हथियारों का स्टॉक तय मानकों से काफी कम है। यही वजह रही कि अमेरिका ने यूक्रेन की सप्लाई रोकने का फैसला किया। हालांकि पेंटागन ने यह जानकारी नहीं दी कि किस तरह के हथियारों की सप्लाई रोकी गई है। अमेरिका द्वारा हथियार भेजने से इनकार करना यूक्रेन के लिए बड़ा झटका है। वहीं रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। बीते दिनों दोनों देशों में युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन फिलहाल युद्धविराम पीछे छूट गया है और फिर से लड़ाई तेज हो गई है। रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर हवाई हमले किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन को करीब 66 अरब डॉलर की मदद दे चुका है। रूस ने यूक्रेन पर फरवरी 2022 में हमला शुरू किया था। 

ये भी पढ़ें- US: कैपिटल दंगे के आरोपी पूर्व FBI एजेंट को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, न्याय विभाग के अधिकारी का बनाया सलाहकार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें