फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच इस्राइल के जहाज में बड़ा विस्फोट

Sun, 28 Feb 2021 02:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्य-पूर्व क्षेत्र से होकर गुजर रहे इस्राइल के स्वामित्व वाले एक मालवाहक जहाज में शुक्रवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस विस्फोट ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जहाज की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


ब्रिटिश नौसेना द्वारा संचालित ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ के अनुसार, चालक दल और पोत सुरक्षित हैं। विस्फोट की वजह से जहाज को निकटतम बंदरगाह पर ले जाना पड़ा। समुद्री खुफिया कंपनी ‘ड्रियाड ग्लोबल’ ने पोत की पहचान ‘एमवी हेलिओस रे’ नामक मालवाहक जहाज के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें