मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने कहा कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आगे उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में यांत्रिक खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई है। अभी इसकी जांच की जा रही है।'
बांग्लादेश में आज एक बड़ी दुर्घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। ये हादसा बांग्लादेश के मदारीपुर में हुई। पुलिस ने कहा कि मदारीपुर से ढाका की तरफ जा रही एमाद परिवहन की बस सुबह करीब साढ़े सात बजे पद्मा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की तादाद बढ़ सकती है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।
फायर सर्विस, फरीदपुर के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने कहा, 'ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बस का पहिया फट गया और वह नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी। फायर सर्विस की तीन इकाइयां राहत-बचाव कार्य कर रही हैं।