फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'बाइडन चुनाव जीतकर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे', व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा- सभी डेमोक्रेट एकजुट हैं

Wed, 10 Jul 2024 04:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन नवंबर में चुनाव जीतने पर अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने बताया कि सभी डेमोक्रेट एकजुट हैं और बाइडन के साथ हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन नवंबर में दोबारा चुनाव जीतने पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि 81 साल के बाइडन राजनीतिक अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि उनकी उम्र और फिटनेस को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे से मीडिया ने जब पूछ कि क्या बाइडन ने 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के बाद चार साल और सेवा देने का वादा किया है। तो इस पर कैरिन ने जवाब दिया कि हां वह कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अब सभी डेमोक्रेट बाइडन के साथ हैं और एकजुट हैं। पार्टी के सांसदों ने इस बात पर चर्चा कर ली है कि बाइडन को दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन सभी नकारात्मक चर्चाओं से आगे बढ़ना चाहते हैं और सबको एकजुट करना चाहते हैं।
विज्ञापन


'मैं आखिरी तक चुनावी जंग लड़ूंगा'

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि तमाम विरोध के बावजूद वह नवंबर में चुनाव खत्म होने तक टिके रहेंगे। वह अपनी मानसिक फिटनेस के बारे में बढ़ती चिंताओं के बावजूद चुनावी यात्रा को जारी रखेंगे। बाइडन ने  कहा कि अगर मुझे लगता कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को नहीं हरा सकता हूं तो मैं दोबारा चुनाव नहीं लड़ता। 

बढ़ती उम्र को लेकर उठ रहे हैं सवाल
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चार महीने का ही समय बाकी है, लेकिन डेमोक्रेट पार्टी अपने उम्मीदवार को लेकर दुविधा में है। दरअसल पार्टी में जो बाइडन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ उठे स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि बाइडन ने साफ किया है कि वही रेस में हैं, लेकिन अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी के भीतर जो बाइडन के विकल्पों पर विचार शुरू हो गया है। खासकर बीते दिनों अटलांटा में हुई पहली बहस के बाद तो बाइडन की बढ़ती उम्र की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें